दिल्ली में AAP की डॉक्यूमेंट्री ‘Unbreakable’ की स्क्रीनिंग रद्द, अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (18 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘Unbreakable’ की प्राइवेट स्क्रीनिंग पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी है। यह विशेष मीडिया स्क्रीनिंग शनिवार को आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में होनी थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी इतनी क्यों डरी हुई है इस फिल्म से? जब मोदी जी की फिल्म बनी थी, उसमें आखिर क्यों परमिशन नहीं ली गई? यह फिल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने के पीछे के कई रहस्यों को उजागर करती है। हम फिल्म रुकवाने की कड़ी निंदा करते हैं। यह इलेक्शन का इवेंट नहीं है।”
AAP ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री पार्टी के नेताओं के खिलाफ हुई साजिशों, संघर्ष और साहस की कहानी को दर्शाती है। पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कहा, “हम इस स्क्रीनिंग को दोबारा शेड्यूल करेंगे और हर हाल में फिल्म रिलीज करेंगे।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।