ग्रेटर नोएडा (18 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के उद्योग केंद्र-02 स्थित विन्सा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार सुबह अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम सक्रिय हुई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग फैक्ट्री के भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर रखे केमिकल ड्रमों में लगी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
घटनास्थल पर यूपी फायर सर्विस की 20 गाड़ियां और कुछ प्राइवेट कंपनियों की दमकल गाड़ियां पहुंचीं। टीम ने आग बुझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने लपटों को काबू में किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। इस दौरान आग को फैलने से रोकने के लिए आस-पास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया।
आग की तीव्रता को देखते हुए, फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई की, जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। हालांकि, केमिकल ड्रमों में लगी आग के कारण कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान होने की संभावना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।