ग्रेटर नोएडा में कासना-भाटी रोटरी मार्ग पर 7 अक्टूबर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/10/2025): ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा कासना से भाटी रोटरी (गोलचक्कर) तक सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य 7 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। इसी के मद्देनज़र यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने अस्थायी डायवर्जन (Traffic Diversion) लागू की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सड़क निर्माण के दौरान कासना नहर से कस्बा कासना होकर भाटी गोलचक्कर और भाटी गोलचक्कर से कस्बा कासना की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इस अवधि में वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

डायवर्जन की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

• कासना नहर पुल / होंडा सीएल चौक से भाटी गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन अब बाएं मुड़कर नट मढैया गोलचक्कर या दाएं मुड़कर पुस्ता रोड से गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
• भाटी गोलचक्कर से कासना कस्बा की दिशा में आने वाले वाहन बाएं मुड़कर यूपीसीडा मार्ग या दाएं मुड़कर नट मढैया गोलचक्कर से होकर जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर सर्विस वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात संकेतों और पुलिस निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बने।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।