ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिवाली पर 127 किसानों को दिया 6% आबादी भूखंड का तोहफा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/11/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दिवाली से पहले किसानों के लिए भूखंड आवंटन का लकी ड्रॉ निकाला गया। इस प्रक्रिया के तहत करीब 127 किसानों को भूखंड आवंटित किए गए। लंबे समय से अपने भूखंड का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बड़ी राहत और खुशी का मौका रहा। लकी ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

इस दौरान सिरसा गांव के प्रधान प्रकाश चंद भाटी ने टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि किसानों को पिछले करीब 20 वर्षों से भूखंड आवंटन का इंतजार था। आज यह इंतजार खत्म हुआ है, जिससे किसानों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले किसानों को यह उपहार मिला है, जो उनके लिए बेहद खास है।

प्रकाश चंद भाटी ने इस प्रक्रिया के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार और प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हित में काम किया है। साथ ही किसानों की समस्याओं को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों से जुड़े बाकी मुद्दों का भी जल्द समाधान होगा। प्रकाश चंद भाटी के मुताबिक, आज का दिन किसानों के लिए खुशी का दिन है और भूखंड आवंटन की यह प्रक्रिया उनके लंबे इंतजार को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।