Greater Noida News (06/11/2026): बिसरख थाना पुलिस ने कंपनी में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में चार बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 की रात पुराना हैबतपुर स्थित एक जनरेटर फैक्ट्री के बाहर से चोरों ने जनरेटर की टंकी, बेस, इलेक्ट्रिकल ईसीयू और कुछ चैनल चोरी कर लिए थे। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
5 नवंबर की रात पुलिस ने चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए इस्लाम, आस मोहम्मद और अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके साथ चार बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 छोटे-बड़े गाटर और एंगल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक ऑटो भी बरामद हुआ है। इस्लाम और आस मोहम्मद के पास से दो अवैध चाकू भी मिले हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले में कार्रवाई की है। वहीं, अवैध चाकू मिलने के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण गृह, फेस-2 भेज दिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।