एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक डॉ सत्य पॉल का 106वां जन्मोत्सव
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/10/2025): “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” – अर्थात, कर्म पर ध्यान दो, फल पर नहीं। इसी आदर्श वाक्य के साथ आज के दिन एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में भारत के महान वैज्ञानिक और एपीजे अब्दुल कलाम के संस्थापक डॉ. सत्य पाल के 106वें जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित थे और विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले श्लोकों का उच्चारण कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। जूनियर हेड बॉय अंश और जूनियर हेड गर्ल ने विद्यालय का उद्देश्य “Soaring High is My Nature” को परिभाषित किया, और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की छात्राओं ने सूफी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राम धुन “राम का गुण-गान करिए” और भजन “हे राम!” प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन और मानवीय गुणों के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सेकेंडरी वर्ग से सुविज्ञा शुक्ला (प्रमाण पत्र और 5000 रुपये छात्रवृत्ति), मणिका शुक्ला (प्रमाण पत्र और 7500 रुपये छात्रवृत्ति) और सीनियर सेकेंडरी से दक्षिता सिंह (प्रमाण पत्र और 10000 रुपये छात्रवृत्ति) को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने अपने उद्बोधन में डॉ. सत्य पाल जी के व्यक्तित्व और उनके मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, डॉ. सत्य पाल जी का जीवन शारीरिक अक्षमता के बावजूद कठोर परिश्रम, सत्यनिष्ठा और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने उनके जीवन में आए कठिनाइयों और स्वामी रंगानाथन (रामकृष्ण मिशन) से प्रेरणा लेकर आत्म-विकास की कहानी साझा की।

कक्षा आठवीं की छात्रा सुविज्ञा शुक्ला ने विद्यालय के उद्देश्य “Soaring High is My Nature” पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का समापन राम भजन और धन्यवाद ज्ञापन हेड गर्ल दक्षिता सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में न केवल सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि प्रेरणा और नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।