New Delhi News (06 October 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में श्री ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ब्राह्मण समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय सदियों से समाज में ज्ञान की ज्योति जलाता आया है। उन्होंने कहा कि “जहां ज्ञान की लौ प्रज्वलित है, वहां ब्राह्मण समाज की उपस्थिति है, जो न केवल शास्त्रों की पूजा करता है, बल्कि शस्त्र की भी पूजा करता है और इन्हीं दोनों के संतुलन से देश और समाज की रक्षा होती है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समाज तब आगे बढ़ता है जब वह संगठित होता है। संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है, और आज ब्राह्मण समाज ने यह साबित किया है कि एकता के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा धर्म, ज्ञान और सद्भावना की भावना को जगाए रखा है और समाज के हित में कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार किसी भी रूप में हो, उसे ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने और उसके योगदान को मान्यता देने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
रेखा गुप्ता ने कहा कि “मैं स्वयं आपकी बहन के रूप में आपके साथ खड़ी हूं और आपके सुझावों का स्वागत करती हूं।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि समाज और सरकार के बीच सामंजस्य से विकास के नए मार्ग खुल सकें। दिल्ली में विकास की अपार संभावनाएं हैं और अब समय आ गया है कि इन संभावनाओं को गति दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ने पिछले 27 वर्षों में धीरे-धीरे प्रगति की है, लेकिन अब इसे नई दिशा और रफ्तार देने की जरूरत है। कई पड़ोसी राज्य विकास में आगे निकल गए हैं, अब हमें एकजुट होकर दिल्ली को “विकसित दिल्ली” के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन की सराहना की और उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान का संकल्प दोहराया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।