गोकलपुरी में 30 वर्षीय महिला की चाकू गोदकर हत्या, पति पर आरोप!
दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय महिला पूजा की दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की मां ने इस हत्या के पीछे पूजा के पति हर्ष गोयल का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिक पढ़ें...