नई दिल्ली (04 अप्रैल 2025): दिल्ली पुलिस की बुराड़ी थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ख़ुफ़िया सूत्रों की मदद से उसकी पहचान की और विशेष अभियान चलाकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक ज़िंदा कारतूस मिला है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने ये हथियार कहां से हासिल किए और क्या वह किसी अपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोहराया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।