नई दिल्ली (04 अप्रैल 2025): दिल्ली विधानसभा ने बिजली बचत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। 100 दिनों के भीतर विधानसभा परिसर में 500 केवीए क्षमता के सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरी विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित हो सकेगी। इस पहल से हर महीने 15 लाख रुपये की बिजली बिल में बचत होगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
बजट सत्र के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष ने बताया कि परिसर में 100 किलोवाट के सौर ऊर्जा पैनल पहले से कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाकर 600 किलोवाट तक विस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा, डिजिटलization को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत मानसून सत्र से पहले विधानसभा को कागज रहित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, 25 कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और प्रिंटर की सुविधा वाला एक मीडिया डेस्क भी स्थापित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।