नई दिल्ली, (04 अप्रैल 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी के सभी 14 संगठनात्मक जिला कार्यालयों में झंडातोलन और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली की राजनीति में योगदान देने वाले महानुभावों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी, जहां वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा के सभी सांसद और प्रदेश पदाधिकारी पार्टी का झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मिठाई वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद विभिन्न जिलों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर पश्चिमी दिल्ली में, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा में, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार में, संगठन महामंत्री पवन राणा नवीन शाहदरा में, सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली में, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया उत्तर पश्चिम दिल्ली में, सांसद कमलजीत सहरावत नजफगढ़ में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली में, सांसद बांसुरी स्वराज करोल बाग में, प्रवीन खंडेलवाल चांदनी चौक में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल केशवपुरम में, दिनेश प्रताप सिंह नई दिल्ली में, सारिका जैन महरौली में और नरेश वशिष्ठ बाहरी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी आंदोलन है, जो पिछले 45 वर्षों से देश को विकसित स्वरूप देने और राष्ट्रविरोधी ताकतों से लड़ने में तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। भाजपा का यह स्थापना दिवस राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए संकल्पों को दोहराने का अवसर होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।