सोनिया विहार पुश्ता में बनेगा 6 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी निजात
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (04 अप्रैल 2025): दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री साहिब सिंह वर्मा ने कपिल मिश्रा के साथ सोनिया विहार पुश्ता इलाके का दौरा किया और क्षेत्र में एलिवेटेड रोड निर्माण की घोषणा की। यह नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक 6 किलोमीटर लंबा होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
इस मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता के कारण अक्सर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है, जिससे यात्रा में देरी होती है और प्रदूषण भी बढ़ता है। एलिवेटेड रोड बनने से वाहनों की गति तेज होगी, यात्रा का समय बचेगा और प्रदूषण कम होगा। सरकार इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।