बिजली का तार गिरने से टेंट में लगी आग, 7 बकरियों की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (03 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के गांव चूचला में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली का तार टूटकर गिरने से बकरी पालन टेंट में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 7 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 3 बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना थाना दनकौर क्षेत्र की है, जहां आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चूचला में किशोर कुमार पुत्र जगन सिंह के मकान के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उनके बकरी पालन के टेंट और टेंट हाउस में आग लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक टेंट का अधिकांश सामान जल चुका था। आग के कारण 7 बकरियों की जलकर मौत हो गई और 3 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना ने इलाके में बिजली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।