ग्रेटर नोएडा में बकरा चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/10/2026): जारचा थाना क्षेत्र में बकरा चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटना 1 नवंबर की है, जब प्यावली डैम के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। भागने के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

घायल आरोपी की पहचान संभल निवासी कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी के बकरे बेचकर मिले 7,560 रुपये बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में बकरा चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य पहले मोटरसाइकिल से उन स्थानों की रेकी करते थे, जहां बड़ी संख्या में बकरे रखे जाते थे। इसके बाद रात में चार पहिया वाहन से पहुंचकर बकरे चोरी किए जाते और दिल्ली में बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरोह की गतिविधियां गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और संभल तक फैली हुई थीं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी, शस्त्र अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जारचा थाने के वर्ष 2026 के दो मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब फरार साथी की तलाश के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।