जेवर में BJP की संगठनात्मक बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/11/2026): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा क्षेत्र में 2 नवंबर 2026 को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जेवर मंडल में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी कान्ता कर्दम, जेवर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला प्रभारी कान्ता कर्दम ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाना होगा।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। वहीं, विधानसभा प्रभारी मुंशीलाल गौतम ने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों में जुटें।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर और विकास चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री चन्द्रमणि भारद्वाज, रजनी तोमर और मुकेश भाटी सहित मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, गजेन्द्र वाल्मीकि, दिनेश भाटी, सुनील रावत तथा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।