जेवर में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/11/2026): जेवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 2 और 3 नवंबर की मध्यरात्रि झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी होने पर दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। उनकी पहचान शेरू उर्फ शेर मुहम्मद निवासी जहांगीरपुर और मौसीम निवासी पहासू, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से .32 बोर के दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 की रात जेवर क्षेत्र में इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन की शिकायत पर 8 अक्टूबर को थाना जेवर में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के इस मामले में शेरू और मौसीम फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेरू के खिलाफ हत्या के मामले के अलावा जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं मौसीम के खिलाफ भी हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।