ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट की चिमनी में लगी आग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (02/11/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में रविवार शाम खाना बनाते समय एक फ्लैट की रसोई में लगी चिमनी में अचानक आग लग गई। घटना सोसायटी के A-206 फ्लैट में हुई। आग लगने से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना के दौरान सोसायटी में लगे अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। इसको लेकर फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझा दी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।