ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर भिड़े युवक, एक की पिटाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 सितंबर की है। सोसायटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। मौके पर आसपास कुछ वाहन भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद बिसरख पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह के अनुसार, मामले में 3 सितंबर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अब वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।