Noida News (08/09/2026): नोएडा प्राधिकरण ने आईटी और आईटीईएस श्रेणी के भूखंडों की आवंटन दर में बड़ा बदलाव किया है। अब इन भूखंडों के लिए सभी फेज में एक समान दर लागू होगी। नई दर 86 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।
पहले फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के हिसाब से जमीन की कीमत अलग-अलग तय होती थी। अलग-अलग क्षेत्रों में यह दर करीब 30 हजार से 46 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर तक थी। नई व्यवस्था में फेज के आधार पर अलग-अलग कीमत रखने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, नोएडा में आईटी गतिविधियों के लिए जमीन के विकल्प अब सीमित रह गए हैं। सेक्टर-62 के अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टरों में उपलब्ध जमीन को प्रमुख विकल्प माना जा रहा है। ऐसे में आगे होने वाले आवंटनों के लिए नई दर को आधार बनाया जाएगा।
नई दर लागू होने से आईटी-आईटीईएस क्षेत्र में जमीन लेने वाली कंपनियों की लागत बढ़ेगी। प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष के बीच में ही पुरानी दरों में संशोधन किया है। अब आने वाली योजनाओं और नए भूखंड आवंटन में 86 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर की दर लागू रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।