ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; 14 चोरी के दोपहिया बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/09/2026): ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शूटर, अभिषेक, अजीत कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें 6 सितंबर को गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की ओर जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान शिवम और अजीत के पास से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी के लिए पहले रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर बाइक और स्कूटी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को मोजरवियर गोलचक्कर के आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के पास जंगल में बने कच्चे रास्ते पर छिपाकर रखा जाता था। बाद में जरूरत के अनुसार इन्हें बेच दिया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में आरोपियों का वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों में भी संलिप्त होना सामने आया है। पुलिस अब बरामद वाहनों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाने के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।