जनपद न्यायालय में पार्किंग-कैंटीन चलाने का मौका, 20 सितंबर तक करें आवेदन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (08/09/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद न्यायालय परिसर में पार्किंग और कैंटीन का संचालन करने के इच्छुक लोगों के लिए जिला न्यायालय प्रशासन ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह निविदा वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि यानी 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।
नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला जज/पोक्सो-प्रथम अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय परिसर में चिन्हित व्यावसायिक स्थलों पर पार्किंग/स्टैंड-01 और कैंटीन-प्रथम का संचालन नीलामी के माध्यम से कराया जाएगा।
15 सितंबर तक मिलेंगे निविदा फार्म
इच्छुक व्यक्ति केंद्रीय नजारत, जनपद न्यायालय, गौतमबुद्ध नगर से किसी भी कार्यदिवस में 15 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म के लिए पार्किंग हेतु 1,500 रुपये और कैंटीन हेतु 1,000 रुपये नकद शुल्क निर्धारित किया गया है।
20 सितंबर तक जमा करनी होगी निविदा
इच्छुक आवेदकों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पात्रता संबंधी दस्तावेज और निर्धारित शर्तों के अनुरूप निविदा फार्म 20 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक केंद्रीय नजारत में जमा करना होगा।
25 सितंबर को होगी नीलामी बोली
प्राप्त निविदाओं को 25 सितंबर 2026 को शाम 4:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में खोला जाएगा। इसी दौरान नीलामी बोली की प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से इच्छुक लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।