नोएडा डीएम मेधा रूपम का स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों से सुनी गिनती और पहाड़े
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/09/2026): गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दादरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, खेल गतिविधियों, मिड-डे मील और साफ-सफाई समेत कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और उनकी शैक्षणिक समझ परखी। उन्होंने बच्चों से गिनती और 15 से 20 तक के पहाड़े सुने। बच्चों के सही जवाब देने पर उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रधानाचार्य को स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया और डिजिटल स्क्रीन व अन्य तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग बच्चों को विषय आसानी से समझाने के लिए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नियमित खेलकूद व अन्य गतिविधियां कराने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने स्कूल की रसोई, शौचालय, पेयजल और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था देखी। मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों को साफ-सुथरा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्कूल की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर डीएम ने शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना की तथा अच्छी व्यवस्थाओं को आगे भी बनाए रखने को कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।