ग्रेटर नोएडा में 5.40 करोड़ की ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा में मुंबई एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 2.688 किलो मेथामफेटामाइन और इसे तैयार करने से जुड़ा कच्चा माल बरामद हुआ है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में की गई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी और 33 वर्षीय एंजल ओसास जुलिक्ट के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया की रहने वाली हैं और पिछले करीब दो महीने से इस फ्लैट में रह रही थीं।

एटीएस की यह कार्रवाई मुंबई में सामने आए एक ड्रग्स मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। इससे पहले मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में छापेमारी के दौरान करीब 2.050 किलो मेथामफेटामाइन बरामद हुई थी। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद टीम ने ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध ठिकाने की पहचान की और स्थानीय कासना पुलिस की मदद से दबिश दी।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि जिन महिलाओं के लिए फ्लैट किराए पर लिया गया था, उसे किराए पर दिलाने वाली महिला कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गई। एजेंसियां अब उसकी तलाश में जुटी हैं। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फ्लैट किसके नाम पर लिया गया था और दोनों विदेशी महिलाओं को ग्रेटर नोएडा तक कौन लेकर आया था।

गिरफ्तार दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है। जांच एजेंसियां अब ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क, फ्लैट उपलब्ध कराने वाली महिला और आरोपियों के अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कुछ और लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।