किसानों की महापंचायत, सोमवार को यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से होगी वार्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (21/11/2026): यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ रीलखा गांव के पास पिछले 48 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को महापंचायत की। महापंचायत के दौरान किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। शाम करीब 4 बजे प्राधिकरण के अधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
अधिकारियों के बुलावे पर किसानों ने सोमवार को होने वाली बैठक तक अपने खेतों में खेती करने का निर्णय लिया है। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट किया कि वार्ता होने तक उनका धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार को होने वाली वार्ता में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
महापंचायत में सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, प्रताप सिंह कसाना, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, नीरज कसाना, देवेंद्र भड़ाना, रवि कसाना और बलजीत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।