जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी सख्त चेतावनी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2026): ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 के कार्य को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने ऐसे सभी इन्यूमेरेटर को तत्काल ड्यूटी पत्र प्राप्त कर अपने आवंटित क्षेत्र में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है।
जनगणना के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चल रही है। इसमें नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में इस कार्य को पूरा कराने के लिए कुल 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर जनगणना अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मचारी इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
वहीं, स्वगणना अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण ने विशेष पहल की है। जिस सेक्टर या सोसाइटी के सभी निवासी 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, वहां के आरडब्ल्यूए या ब्लॉक प्रतिनिधियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसीईओ सुमित यादव ने सभी सेक्टरवासियों और आवासीय सोसाइटियों के निवासियों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।