जेवर एयरपोर्ट पर जलभराव को लेकर धीरेंद्र सिंह ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- विकास भी दिखाइए

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (13/08/2026): जेवर एयरपोर्ट पर बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विपक्ष और सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के एक हिस्से में पानी जरूर भर गया था, लेकिन करीब 20 से 25 मिनट में पानी निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह पहली भारी बारिश थी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह इंद्र देवता से और अधिक बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र का जलस्तर ऊपर आ सके। उन्होंने कहा कि जेवर में हो रहा विकास अभूतपूर्व है और केवल गड्ढे या जलभराव देखने वालों को जेवर का पूरा विकास नजर नहीं आ रहा है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज धरातल पर बनकर तैयार है और आने वाले समय में यह पूरे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। एयरपोर्ट के जरिए उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों के नए रास्ते खुलेंगे।

जेवर विधायक ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के लोग करीब 35 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचकर उड़ान भर सकेंगे। इसके अलावा आगरा, बरेली और आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का ग्रीनफील्ड लिंक बनने के बाद हिमालय की तलहटी और उत्तराखंड के लोगों के लिए भी जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए जेवर विधायक विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों के कार्यकाल में जेवर एयरपोर्ट सिर्फ कागजों और चर्चाओं तक सीमित रहा, उन्हें आज हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाईवे और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का जाल बिछाया गया है, लेकिन कुछ लोग केवल कमियां और गड्ढे देखने में लगे हैं।

विधायकधीरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रदेश में हुए विकास कार्यों को भी दिखाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए भरे पानी से ज्यादा चिंता उन्हें इस बात की है कि जेवर आज निवेश के लिए एक बड़े डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में दुनिया के प्रमुख डेस्टिनेशन में शामिल होगा और पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।