नोएडा में दो नए मेट्रो रूट का काम दिसंबर से होगा शुरू, 2,670 करोड़ रुपये होंगे खर्च
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (21/11/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में दो नई परियोजनाओं पर दिसंबर से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। इन दोनों रूटों के निर्माण पर करीब 2,670 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों ही रूट एलिवेटेड होंगे और इनके शुरू होने से करीब पांच लाख यात्रियों को रोजाना लाभ मिलने की उम्मीद है।
पहला मेट्रो रूट नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और इस पर 2,254.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रूट पर कुल आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज शामिल हैं। इस कॉरिडोर के बनने से नोएडा के कई सेक्टर सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
दूसरा मेट्रो रूट ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 2.6 किलोमीटर होगी और निर्माण पर करीब 416 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी में दो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे मेट्रो के जरिए बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा और रेल यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
दोनों परियोजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) को दी गई है। कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए सेगमेंट कास्टिंग यार्ड बनाने के वास्ते दो स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें से एक स्थान को अगले एक सप्ताह में अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है। निर्माण कार्य की निगरानी नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) करेगा। दिसंबर से दोनों रूटों पर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक मेट्रो विस्तार की परियोजना पर अभी इंतजार करना होगा। इस रूट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। एनएमआरसी को जल्द ही स्वीकृति पत्र मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।