गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: थार की टक्कर से होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (13/08/2026): गाजियाबाद में बुधवार देर रात NH-9 पर तेज रफ्तार थार ने पुलिस की PRV बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डायल-112 पर तैनात होमगार्ड कपिल कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, PRV-9619 को डायल-112 पर मिली सूचना के बाद बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 में एक घटना की जांच के लिए भेजा गया था। इसी दौरान NH-9 पर एक लाल रंग की थार ने PRV बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी श्वेता सिंह और एसीपी प्रिया श्रीपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृत होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने थार चालक सोनू गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कपड़ा व्यापारी है और हादसे के समय नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने थार को भी कब्जे में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घायल कांस्टेबल प्रवीण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।