Noida Airport में बारिश के बाद जलभराव का मामला, YEIDA CEO ने बताई पूरी सच्चाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (13/08/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में बारिश के बाद जलभराव को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने स्थिति स्पष्ट की है। YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट के रनवे और एप्रन क्षेत्र में किसी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ है। इन महत्वपूर्ण परिचालन क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुचारु रही।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए हल्का जलभराव हुआ था। संबंधित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी कर स्थिति को सामान्य कर दिया। YEIDA के अनुसार, भारी यातायात के दौरान भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना, रनवे और एप्रन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बारिश के दौरान जल निकासी और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। YEIDA प्रशासन द्वारा मौसम और वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यमुना प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।