नोएडा में इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका योगदान

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News(19 नवंबर 2026): पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 19 नवंबर को नोएडा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सेक्टर-52 स्थित नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उपस्थित नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने निर्णयों से देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने उनके जीवन को देशसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा बताया। अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी ने भी इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में फिरे सिंह नागर, कैप्टन पीएस रावत, विक्रम चौधरी, राहुल पांडेय, शिवानी पवार, मधुराज, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान और मुकेश मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इंदिरा गांधी के विचारों, नेतृत्व और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।