23 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार गया था खाटू श्याम के कीर्तन में
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (21 नवंबर 2026): नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में शनिवार को 23 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खाटू श्याम के कीर्तन में शामिल होने गए थे। युवक घर पर अकेला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अजय अपने परिवार के साथ सदरपुर कॉलोनी में रहता था। शनिवार तड़के परिवार के सदस्य कीर्तन में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था। हालांकि, वीडियो में उसने क्या बात कही और इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
परिवार के सदस्य जब कीर्तन से वापस लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया है। वीडियो की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।