नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और चेन बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (21/11/2026): नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ सन्नी उर्फ आदि और नसीम अली उर्फ रियाज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 20 और 21 नवंबर की मध्यरात्रि को NSEZ गंदा नाला पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये नकद, लूटी गई चेन का एक टुकड़ा, दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की एक एफजेड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मोटरसाइकिल दिल्ली के एक पार्क के पास से चोरी की गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों अभिषेक कुमार और मनोज उर्फ मल्लाह के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को चारों ने नया गांव के पास रात के समय दो स्कूटी सवार लोगों को तमंचे के बल पर रोककर उनका बैग और गले की चेन लूट ली थी। बैग में करीब 1.75 लाख रुपये थे, जिनमें से लगभग 25 हजार रुपये खर्च कर दिए गए थे और बाकी रकम आपस में बांट ली गई थी। लूटी गई चेन के भी चार हिस्से किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार दोनों साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।