Noida: नशा मुक्ति केंद्र में 17 वर्षीय किशोर ने दी जान, मौत ने खड़े किए कई सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (13/08/2026): नोएडा के सेक्टर-108 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर किशोर ने केंद्र के बाथरूम में कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना के बाद केंद्र के कर्मचारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल, सेक्टर-39 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दिल्ली के पहाड़गंज स्थित घी मंडी निवासी लक्ष्य सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य स्मैक की लत से जूझ रहा था। नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे पहले दिल्ली के नरेला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बाद में दोबारा नशे की चपेट में आने के बाद उसे 3 जून को सेक्टर-108 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के अनुसार, लक्ष्य इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। दोनों बार समय रहते परिवार के सदस्यों की नजर पड़ गई, जिससे उसकी जान बच गई थी। मंगलवार को उसने केंद्र के बाथरूम में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।