13 फरवरी के बाद दिल्ली के अगले सीएम का शपथ ग्रहण: सूत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 फरवरी, 2025): दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे से लौटने के बाद ही यह ताजपोशी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी से तीन दिनों के लिए फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली सरकार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद आयोजित किया जा सकता है। तब तक आतिशी दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री रहे, यह आग्रह उपराज्यपाल द्वारा किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि समारोह की तारीख को लेकर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली की राजनीति में हुए हालिया बदलाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, और सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा द्वारा दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन चयनित होगा।

भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक भी नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, विपक्ष भी इस घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है।

अब देखना यह होगा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और कब शपथ ग्रहण करता है। फिलहाल, सभी की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।