नई दिल्ली (10 फरवरी 2025): दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे पर पल्ला बाईपास के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के पीछे तेज रफ्तार मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां नियंत्रण खो बैठीं और टकरा गईं।
हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सड़क को जल्द ही साफ कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सर्दियों में कोहरे के दौरान सतर्कता बरतें, गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।