Greater Noida News (21/07/2026): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। सरिया से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर नाले में जा गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के भीतर फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बादलपुर थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। गैस कटर और क्रेन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय आमिर, निवासी चांदपुर (बुलंदशहर) के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था और चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।