दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (21/07/2026): राजधानी दिल्ली और नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के नेतृत्व में थाना फेस-1 पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमें दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर तैनात हैं।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मी प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की पहचान सत्यापित कर उनकी गहन जांच कर रहे हैं। साथ ही वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक पहलुओं की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।