Delhi Election Results: चांदनी चौक से आप के पुनर्दीप सिंह साहनी की बड़ी जीत, भाजपा के सतीश जैन को हराया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी) ने शानदार जीत दर्ज की। 16वें और अंतिम राउंड की गिनती के बाद साहनी ने 38,993 वोटों के साथ 16,572 वोटों की बढ़त बनाई और भाजपा उम्मीदवार सतीश जैन को हराया।
भाजपा के सतीश जैन 22,421 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के मुदित अग्रवाल को केवल 9,065 वोट मिले और वे 29,928 वोटों से पीछे रह गए।
यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के लिए यह निराशाजनक परिणाम रहा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।