दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले – “जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे जनता की बड़ी जीत करार दिया और कहा, “जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है।”
सचदेवा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सफलता उनकी रणनीति और जनता से जुड़े रहने का परिणाम है।
भाजपा के इस प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।