विश्वास नगर में फिर लहराया भाजपा का परचम, ओपी शर्मा ने लगातार चौथी बार दर्ज की जीत
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (08 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जलवा कायम रहा। भाजपा प्रत्याशी ओपी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दीपक सिंघल को 25,042 मतों के बड़े अंतर से हराया।
ओपी शर्मा को कुल 72,141 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार दीपक सिंघल 47,099 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी राजीव चौधरी को महज 3,627 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विश्वास नगर में उसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन भाजपा के अभेद्य किले को भेदने में नाकाम रही। ओपी शर्मा की लोकप्रियता और भाजपा संगठन की रणनीति ने उन्हें लगातार चौथी बार जीत दिलाई। विश्वास नगर में भाजपा की यह जीत न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाली है, बल्कि दिल्ली की राजनीति में भी अहम संकेत दे रही है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।