New Delhi News (28 मई 2026): दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra), केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार को दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई। अब तक वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पार्टी संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हर्ष मल्होत्रा को आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठन विस्तार और दिल्ली में पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।
हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से दिल्ली की राजनीति और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री (Minister of State) के रूप में उनकी जिम्मेदारियों के साथ अब दिल्ली भाजपा संगठन की कमान भी उनके हाथों में होगी। वहीं वीरेंद्र सचदेवा के कार्यकाल में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया ओर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।