National News (28/05/2026): फिनटेक कंपनी Pine Labs ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 700.5 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q4 FY25) में 599 करोड़ रुपये थी।
कंपनी को अन्य आय स्रोतों से भी 41 करोड़ रुपये की आय हुई। इसके साथ ही कुल राजस्व बढ़कर 741.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 610.5 करोड़ रुपये था। इस तरह कुल रेवेन्यू में 21.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
खर्चों की बात करें तो कंपनी का कुल व्यय 7.8 प्रतिशत बढ़कर 682 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 633 करोड़ रुपये था। कर्मचारी लाभ से जुड़ा खर्च कंपनी का सबसे बड़ा व्यय बना रहा, जो मामूली बढ़ोतरी के साथ 246.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
वहीं ट्रांजैक्शन से जुड़े खर्चों में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 82.8 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान मटेरियल कॉस्ट 104.3 करोड़ रुपये रही।
कंपनी ने चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में वापसी की है। Q4 FY26 में Pine Labs को 59.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 28.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
साल 1998 में स्थापित Pine Labs मर्चेंट कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) समाधान, पेमेंट प्रोसेसिंग और मर्चेंट फाइनेंसिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।
भारत के अलावा कंपनी मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी कारोबार कर रही है। Pine Labs के ग्राहक नेटवर्क में रिटेल स्टोर, सुपरमार्केट, रेस्टोरेंट, ग्रॉसरी आउटलेट, हेल्थकेयर, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े संस्थान शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।