प्रॉपर्टी विवाद: पिता पर 13 वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप , क्या है पूरा मामला?
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/05/2026): ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रॉपर्टी विवाद में एक कलयुगी पिता पर अपने ही 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे की हत्या का आरोपी पिता खुद का गला काटने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह खून से लथपथ नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे रोक लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया और मामले को छिपाने के लिए पुलिस को बच्चे की गुमशुदगी की झूठी सूचना दे दी।
पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शक की सुई पिता की ओर घूम गई। फिलहाल पुलिस मृतक के पिता से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
टेन न्यूज की टीम ने इस घटना के संबंध में ग्रेटर नोएडा पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया है। पुलिस अधिकारियों का पक्ष और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।