Greater Noida News (15/11/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में शनिवार को एक महिला हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई। महिला को खंभे पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान उसके दो छोटे बच्चे नीचे खड़े होकर मां से उतरने की गुहार लगाते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है और अपने दो बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती है। बताया जा रहा है कि उसे जानकारी मिली थी कि दादरी में रहने वाला उसका साथी दूसरी शादी करने जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर वह पाली गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई।
सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस ने काफी देर तक उससे बातचीत की और समझाने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद बच्चों और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, महिला इससे पहले 6 नवंबर को भी एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी। उस समय भी पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा था। फिलहाल पुलिस महिला की काउंसलिंग कर उसकी समस्या को समझने और उसका समाधान कराने का प्रयास कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।