ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी! पुलिस ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/05/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो व्यक्तियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीन लोग काम करने आए थे, जिनमें से दो के शव मिले हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि गुरुवार को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक निजी इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच और पूछताछ के दौरान मृतकों की पहचान इंद्र निवासी अब्दुल्लापुर, मेरठ तथा शीशपाल निवासी ग्राम इचौंली, मेरठ, दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति दो से तीन दिन पहले ही इंस्टीट्यूट में माली के कार्य के लिए आए थे।

आगे एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों मृतकों के साथ एक अन्य व्यक्ति भी काम करने आया था। बीती रात तीनों ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। वहीं, सुबह सीसीटीवी फुटेज में तीसरा व्यक्ति मौके से भागता हुआ दिखाई दिया है।

घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम द्वारा किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।