ग्रेटर नोएडा में किसानों का धरना 41वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक प्राधिकरण का काम रोकने की चेतावनी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/11/2026): ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना लगातार जारी है। रीलखा गांव के पास शनिवार को किसानों ने 41वें दिन भी धरना दिया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद उनकी समस्याओं को सुनने के लिए अब तक प्राधिकरण का कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है।
किसान सतपाल कसाना ने कहा कि किसान पिछले 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों की ओर से भी कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
सतपाल कसाना ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यमुना प्राधिकरण का काम नहीं चलने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह, नीरज कसाना, रवि कसाना और बलजीत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।