बिलासपुर में महिला से सोने के कुंडल और अंगूठी लूटी, बाइक सवार बदमाश फरार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/11/2026): ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में शनिवार शाम एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी ने महिला को अपना परिचित बताकर बाइक पर बैठाया और कुछ दूरी पर ले जाकर डराया-धमकाया। इसके बाद उनके सोने के कुंडल और अंगूठी लूटकर फरार हो गया।
अस्तौली गांव निवासी कमलेश अपने पति कैप्टन योगेंद्र भाटी के साथ शनिवार शाम खरीदारी करने बिलासपुर आई थीं। इस दौरान उनके पति किसी काम से बाजार चले गए और कमलेश वहीं खड़ी थीं। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को परिचित बताते हुए अपनी मां से मिलवाने की बात कही।
आरोप है कि युवक महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर ले गया। वहां उसने कमलेश को डराया-धमकाया और उनके सोने के कुंडल व अंगूठी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिलासपुर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कस्बे के लोगों में नाराजगी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।