ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मृतका की मां ने क्या आरोप लगाए?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/05/2026): ग्रेटर नोएडा के घोड़ी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मोनिका नागर के रूप में हुई है, जिसकी करीब तीन महीने पहले शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में की गई है। उनका आरोप है कि घोड़ी गांव के एक युवक ने पहले उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और फिर कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि गुरुवार शाम मोनिका को जलाकर मार दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति थी।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टेन न्यूज की टीम ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया है। पुलिस अधिकारियों का पक्ष और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी हत्याकांड ने इलाके को झकझोर दिया था। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और दहेज तथा संपत्ति के लालच में हो रही वारदातों ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।