जेवर में 3.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा, तिरथली गांव में विधायक ने गिनाईं योजनाएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (15/11/2026): जेवर के तिरथली गांव में शनिवार को आयोजित जनसभा में विधायक धीरेंद्र सिंह ने करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास, औद्योगिक गतिविधियों और युवाओं के लिए रोजगार के बढ़ते अवसरों पर बात रखी।
धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर में अब उद्योगों का विस्तार हो रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले रोजगार की तलाश में युवाओं को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्र में ही रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।
उन्होंने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बेहतर सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को क्षेत्र में हो रहे बदलाव का प्रमुख हिस्सा बताया। साथ ही कहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और परिवार तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे पर भी जोर दिया गया। जनसभा का आयोजन शाहिद प्रधान और क्षेत्र के लोगों की ओर से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।