National News (06/05/2026): नैनीताल में बढ़ते यातायात (Transportation) दबाव और लगातार लगने वाले जाम (Jam) की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल शहर की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
परियोजना के पहले चरण में शहर के 17 प्रमुख स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों में कुल 37 “ट्रैफिक आई” (Traffic Eye) डिवाइस लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, पूरी योजना के तहत 70 से अधिक डिवाइस स्थापित करने की तैयारी है, जिसके लिए लगभग 69 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
यह सिस्टम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर वाहनों की संख्या, पार्किंग की उपलब्धता और ट्रैफिक दबाव की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी। इससे यातायात संचालन अधिक प्रभावी होगा और जाम की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सिस्टम का ट्रायल मेट्रोपोल पार्किंग, डीएसए पार्किंग, अशोक पार्किंग और सिविल कोर्ट क्षेत्र में पहले ही किया जा चुका है, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। परीक्षण के दौरान ट्रैफिक की निगरानी और प्रबंधन में स्पष्ट सुधार देखा गया।
पहले चरण में जिन स्थानों पर यह डिवाइस लगाए जाएंगे, उनमें नारिमन तिराहा, काठगोदाम, भीमताल मोड़, भवाली चौराहा, बारापत्थर, तल्लीताल और कालाढूंगी तिराहा जैसे संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में विशेष रूप से पर्यटन सीजन के दौरान अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
प्रशासन का मानना है कि इस AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम के लागू होने से नैनीताल की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू, सुरक्षित और सुगम हो सकेगी। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शहर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।